ओवैसी की पार्टी का विवादित पोस्टर, 'आगरा में सीएम योगी घुस नहीं पाएंगे'

आगरा। हाल में उत्तर प्रदेश में पर्यटन विभाग की तरफ से जारी की गई बुकलेट से ताजमहल गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी पार्टियां लगातार इस पर हमला कर रही हैं। ऐसा ही कुछ मामला आज ताज नगरी आगरा में देखने को मिला।

ओवैसी की पार्टी ने लगाई होर्डिंग

ओवैसी की पार्टी ने लगाई होर्डिंग

आगरा के कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर गेट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीस अली की तरफ से एक होर्डिंग लगाई गई। उस हार्डिंग पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्द लिखे गए। उस पर लिखा गया जिस तरह से योगी सरकार ने ताजमहल को बुकलेट से गायब किया है उसको लेकर योगी आदित्यनाथ आगरा में नहीं घुस पाएंगे, अगर जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो एआईएमआईएम की तरफ से एक बड़ा आंदोलन होगा।

बीजेपी नेताओं ने किया विरोध

बीजेपी नेताओं ने किया विरोध

जैसे ही यह खबर बीजेपी के नेताओं को पता चली तो आनन-फानन में वे कलेक्ट्रेट पहुंच गए और जब इस होर्डिंग की तरफ मीडिया की नजर गई तो स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले मौके पर जाकर उस विवादित पोस्टर को उस जगह से हटा दिया।

आनन-फानन में हटवाए गए पोस्टर

आनन-फानन में हटवाए गए पोस्टर

सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिरकार कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बिना नगर निगम की परमिशन के यह बोर्ड कैसे लगा और फिर कलक्ट्रेट में आने वाले अधिकारियों की इस पर नजर क्यों नहीं पड़ी? फिलहाल बीजेपी के नेता इस पूरे मामले से बेहद खफा नजर आए। उनका कहना है कि जिसने यह होर्डिंग लगवाई है उसके खिलाफ थाना नाई की मंडी में तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+