VIDEO:'दूसरी' के साथ रंगरेलियां मना रहा था सिपाही, कॉन्स्टेबल बीवी ने रंगे हाथ पकड़ा
मथुरा। यूपी के मथुरा में पुलिस वाली बीबी ने अपने ही घर में शौहर के साथ दूसरी बीवी को रंगे हाथों पकड़ लिया। ये पुलिसकर्मी 4 साल से किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा था। पत्नी अपने पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए कई दिन से प्रयास कर रही थी।

हिरासत में आरोपी पति
मथुरा के पुलिस क्वॉर्टर में आरोपी पति रह रहा था जहां बीवी ने उसको रंगे हाथ पकड़ कर किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। मथुरा के पुलिस क्वॉर्टर पर हंगामा कर रही महिला दरअसल लखनऊ में तैनात है और उसका पति मथुरा में तैनात कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। 9 साल पहले उसकी एटा निवासी अवनीश की शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी की पोस्टिंग उत्तर प्रदेश पुलिस में अलग-अलग जगह पर है।

कॉन्स्टेबल को था सिपाही पति पर शक
पीड़ित महिला मौजूदा स्थिति में लखनऊ पुलिस में ड्यूटी पर तैनात है। पीड़ित महिला को अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का शक था जिसके लिए वो कई बार पुलिस विभाग में शिकायत कर चुकी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। थक-हार कर महिला ने खुद ही अपने पति को रंगे हाथ पकड़ने का फैसला किया और लखनऊ से छुट्टी लेकर मथुरा पहुंच गई। जब उसका शक पक्का हो गया तो उसने 100 नंबर पर फोन कर दिया।

सारा वाकया हुआ कैमरे में कैद
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची आरोपी पुलिसकर्मी अवनीश के क्वॉर्टर पर बंद कमरे के अंदर दूसरी महिला होने का शक हुआ जहां आनन-फानन में महिलाकर्मी को बुलाया गया और दरवाजे को खुलवाया। मामले की पूछताछ मथुरा पुलिस में तैनात अवनीश से की तो उसने बातों को मौके पर पहुंची महिला पुलिस और 100 नंबर वालों को बातों में उलझना शुरू कर दिया।
कभी दूसरी महिला को अपनी भाभी बताने लगा तो कभी अपनी दोस्त की पत्नी बताने लगा जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। मामले को उलझता देख तीनों लोगों को पुलिस महिला थाना ले आई लेकिन मामला उत्तर प्रदेश पुलिस की खाकी वर्दी का है इसलिए पुलिस मामले को दबाने का लगातार प्रयास कर रही है जिसकी वजह से पीड़ित अभी तक अपने ही पुलिस महकमे के चक्कर लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications