कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जारी किया पोस्टर, लिखा 'इंदिरा का खून प्रियंका इज कमिंग सून'
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें मीडिया में आते ही अब राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेसियों ने भी प्रियंका के राजनीति में प्रत्यक्ष रुप में उतरने पर अपनी खुशी जाहिर करना शुरू कर दिया है। इलाहाबाद में कांग्रेसियों ने एक पोस्टर जारी किया है।
जिसमें प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी का खून बताकर राजनीति में आने का संकेत शब्दों में लिखा गया है। इस पोस्टर के जरिए कांग्रेसी अपने उत्साह को दर्शा रहे हैं।
इलाहाबाद में दिया था संकेत
एक लंबे अंतराल से या कहें कि पिछले लोकसभा चुनाव के साथ ही प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतरने पर चुनाव लड़ने की मांग कांग्रेसी कर रहे हैं। इलाहाबाद में इसके लिए कई बार जोरदार तरीके से मांग उठी थी और जब गांधी परिवार पिछली बार इलाहाबाद में रात्रि प्रवास के लिए रूका था, तब इस मुद्दे ने खूब चर्चा बटोरी थी।
कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने पोस्टर जारी किया है
लेकिन, तब प्रियंका गांधी ने यह कहकर सभी को शांत कर दिया था कि जब वह चुनाव लड़ेगी तो सभी को खुद व खुद पता चल जाएगा, सही मौके का इंतजार करिए। फिलहाल प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें मीडिया में आने के बाद इलाहाबाद में कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने पोस्टर जारी किया है। जो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल होकर खूब चर्चा बटोर रहा है।
क्या है पोस्टर में
इलाहाबाद में जारी किए गए इस पोस्टर में बीचो-बीच इंदिरा गांधी की तस्वीर लगी है और उसके ठीक नीचे प्रियंका गांधी भी हाथ जोड़े हुए खड़ी है। यह दोनों तस्वीरे एक दूसरे से मेल भी खा रही हैं और यही पर लिखा है कि "इंदिरा गांधी का खून प्रियंका गांधी कमिंग सून"। पोस्टर में इंदिरा गांधी के साथ एक ओर राहुल गांधी व दूसरो ओर सोनिया गांधी हैं। जबकि इन दोनों से उपर प्रमोद तिवारी व रेणुका चौधरी की फोटो लगी है।
यह भी पढ़ें: Kailash Mansarovar Yatra: खराब मौसम के चलते सिमिकोट में फंसे 200 तीर्थयात्री