राहुल गांधी को नहीं मिली सहारनपुर जाने की अनुमति, स्थानीय नेता ने कहा- पहुंचेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष
राहुल गांधी को सहारनपुर प्रशासन ने जाने की अनुमति नहीं दी लेकिन वो वहां जाने को तैयार हैं।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्थित हिंसाग्रस्त सहानपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल 27 मई को जिले में पहुंचेंगे। यह जानकारी स्थानीय कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने दी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़क के रास्ते सहारनपुर पहुंचेंगे। बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने राहुल गांधी को जिले में आने की अनुमति नहीं दी है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन के लिए राहुल गांधी को रोकना चुनौती बना हुआ है।
बता दें कि सहारनपुर के गांव शब्बीपुर और मिर्जापुर में हुए जातीय दंगे के बाद सहारनपुर जनपद के आधा दर्जन से अधिक गांवों के गली मोहल्लों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।
बाइक सवार अज्ञात हमलावरों की गोली से घायल हुए ठाकुर बिरादरी के युवक की हालत स्थिर बनी है और चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा है। पूरे जनपद में तनावपूर्ण माहौल बना है और अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं।