UP Congress: बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे अजय राय, बोले- बनारसियों का हक मार रहीं गुजराती कम्पनियां

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जमकर हमला बोला।

Congress Ajay Rai: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को जमकर केंद्र सरकार राज्य सरकार को खरी खोटी सुनाई। अजय राय ने कहा कि बनारस में मोदी तीसरी बार कैसे जीतेंगे? बनारस में जो भी काम हो रहे हैं उसमें गुजराती कम्पनियां हावी हैं और स्थानीय मेहनतकश लोगों को कोई नहीं पूछ रहा है।

योगी आदित्यनाथ

अजय राय ने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। राय ने कहा कि मोदी सरकार 2014 में अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आई थी लेकिन लोगों को आज भी अपने अच्छे दिन का इंतजार है। देश और प्रदेश के अंदर गुजरात की कम्पनियों की लूट मची हुई है। देश और प्रदेश में सारे काम गुजरातियों को ही दिए जा रहे हैं।

बनारस में सारे बड़े काम गुजराती कम्पनियों को

अजय राय ने कहा कि बनारस में सारे बड़े काम गुजराती कम्पनियों को देकर तरीके से लूटने का काम किया जा रहा है। चाहे पुल बनाना हो या अस्पताल या मेडिकल कालेज। सारा काम गुजराती कम्पनियों को ही दिया जा रहा है। प्रदेश के जो मेहनतकश लोग हैं वो काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है।

बनारस में तीसरी बार कैसे जीतेंगे मोदी?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी यूपी में 80 सीटों को जीतने का दावा कर रही है लेकिन वो कैसे जीतेंगे। मोदी कैसे बनारस में जीतेंगे? बनारस के मेहनती लोगों का हक मारने में केंद्र और राज्य सरकार जुटी हुई है। यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर अजय राय ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। राय ने कहा कि आप देखिए प्रदेश की कानून व्यवस्था का क्या हाल है।

कौशल किशोर के बेटे पर चले हत्या का केस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री के घर में हत्या हो जाती है और पुलिस केवल नोटिस जारी कर सवाल पूछने की बात कहती है। केंद्र सरकार के एक मंत्री ने गाड़ी से कुचलकर किसानों को मार दिया। उसे भी सरकार ने बचाया और आज फिर एक मंत्री को बचाया जा रहा है। कौशल किशोर के घर में हुई हत्या की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश से करायी जानी चाहिए और कौशल किशोर के बेटे पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए।

केशव मौर्य के बेटे ने कब्जायी जमीन

अजय राय ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि कौशांबी में जहां डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे ने जमीन कब्जा की है। वहां हम जाएंगे और उस मुद्दे को उठाने का काम करेंगे। प्रदेश की सरकार जब एक महिला सिपाही की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो वह प्रदेश की सुरक्षा क्या करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+