सपा-कांग्रेस गठबंधन में 10 सीटों पर फंसा था पेंच, ऐसे निकाला हल
अलग-अलग नामांकन से दोनों दलों के गठबंधन धर्म निभाने को लेकर काफी फजीहत उठानी पड़ रही थी। इस पर दोनों दलों के नेताओ ने बैठक कर फैसला कर लिया। दस सीटों में दोनों दलों ने पांच-पांच प्रत्याशी वापस ले लिए।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं इसके बावजूद दोनों दलों के दस उम्मीदवारों ने अलग-अलग नामांकन कर दिया था। सीटों पर दोनों दलों के प्रत्याशी होने के चलते वोटरों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी और दोनों पार्टियों का आलाकमान भी इससे परेशान थी। अलग अलग नामांकन से दोनों दलों के गठबंधन धर्म निभाने को लेकर काफी फजीहत उठानी पड़ रही थी। इस पर दोनों दलों के नेताओ ने बैठक कर फैसला कर लिया। दस सीटों में दोनों दलों ने पांच-पांच प्रत्याशी वापस ले लिए।

दोनों दलो के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर उन विधानसभा क्षेत्रों पर विचार किया जहां दोनों दलों के प्रत्याशी मैदान में है। निर्णय लिया गया कि दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटने का निर्देश देंगे। दसों जिलो के जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करे की प्रत्याशी चुनाव से हटकर अधीकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करे। यह लिस्ट सपा के एस आर एस यादव व कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने जारी की है।
कांग्रेस ने इन सीटों से अपने प्रत्याशियों को हटाया
लखनऊ मध्य-मारूफ खान
बिंदकी-अभिमन्यु सिंह
सोरांव-जवाहर लाल दिवाकर
प्रयागपुर-भगतराम मिश्रा
छानबे-भगौती चौधरी
सपा ने इन सीटों से हटाए प्रत्याशी
महराजपुर- अरुणा तोमर
कानपुर कैंट- मो. हसन समी
कोराव-रामदेव कोल
बारा-अजय कुमार
महरौनी-रमेश कुमार












Click it and Unblock the Notifications