औरैया की घटना पर कांग्रेस का दावा-लड़की का शव लेकर भागी पुलिस, Video किया शेयर

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी की सख्ती के बाद भी अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। अब औरैया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोरी का शव बिना कपड़ों के खेत से बरामद हुआ है। इस वारदात में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां घर से शौच के लिए निकली किशोरी का शव गांव के बाहर बाजरे के खेत में निर्वस्त्र अवस्था में मिला। वहीं अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें दावा किया गया है कि पुलिस किशोरी के शव को लेकर भाग रही है।

auraiya police

इधर, कांग्रेस ने घटना से जुड़ा वीडियो शेयर कर पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि, 'यूपी के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला। पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 'यूपी नंबर 1' है। लेकिन कोई 'जंगलराज' नहीं कहेगा...'

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे 17 साल की किशोरी शौच के लिए घर से गई थी, लेकिन जब काफी वक्त बाद भी घर नहीं लौटी तो परेशान परिवारों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, जिसके काफी देर बात लड़की का शव गांव के बाहर खेत में निर्वस्त्र हालत में मृतका की मां को मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+