कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' प्रियंका मौर्य गुरुवार को भाजपा में होंगी शामिल! पार्टी पर लगाया ये आरोप
लखनऊ, 19 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा के बाद से नेताओं का दल बदलने का दौर जारी है। इसके पीछे वजह है नेताओं को अपने मनमुताबिक टिकट ना मिलना। बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा ज्वाइन कर ली। वहीं खबर है कि कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर लेंगी।

बुधवार को लखनऊ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंची प्रियंका मौर्य ने मीडिया से बताया कि वो गुरुवार को भाजपा ज्वाइन करेगी।
प्रियंका मौय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा लकड़ी हूं लड़ सकती हूं के नारे लगाने वाली कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा टिकटों के बंटवारें में व्यापक स्तर पर धांधली हो रही है।
प्रियंका मौर्या वो ही 'पोस्टर गर्ल' थीं जिनकी फोटो प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव में लड़की हूं लड़ सकती हूं के अभियान में की थी। उन्हें ही कांग्रेस ने विधानसभा का टिकट नहीं दिया। महिला वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नाम से कैंपेन में प्रियंका मौर्य की अहम भूमिका थी।
लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से प्रियंका मौर्य टिकट चाहती थी लेकिन उनके स्थान पर किसी और पुरुष कैंडिडेट को टिकट दे दिया गया। यूपी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य कांग्रेस के इस रवैये से नाराज होकर बुधवार को कहा
उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया, लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई तो यह किसी और को दे दिया गया. यह अन्याय है। प्रियंका ने कहा मुझे टिकट नहीं मिला, क्योंकि मैं एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications