UP चुनाव 2017: कांग्रेस ने पहले और दूसरे चरण के लिए जारी की 41 उम्मीदवारों की लिस्ट
सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस ने 41 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
लखनऊ। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के कुछ ही घंटों बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।सपा से गठबंधन की घोषणा के बाद कांग्रेस ने यूपी चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।

कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से प्रदीप माथुर चुनाव लड़ेंगे तो वहीं तिलहर से जतिन प्रसाद को टिकट दिया गया है। इमरान मसूद को पार्टी ने नाकुर से टिकट दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस-सपा में गठबंधन हो गया है। सपा 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को 105 सीटें मिली है। देखिए कांग्रेस के बाकी उम्मीदवारों के नाम...














Click it and Unblock the Notifications