जनेऊधारी के बाद अब राहुल अर्जुन अवतार, युगपुरुष का मिला टाइटल
लगाए गए पोस्टर में राहुल गांधी को अर्जुन अवतार और युगपुरुष का टाइटल दिया गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी के साथ मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी की भी फोटो लगी है।
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के कांग्रेसी पोस्टर वार पर पूरी तरह उतर आए हैं। राहुल को जनेऊधारी दिखाने के बाद कांग्रेसियों ने उन्हें अब अर्जुन अवतार और युग पुरुष का टाइटल दिया है। जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामनें है।
राहुल के साथ सोनिया-प्रियंका की लगी है फोटो
अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर ब्लॉक के कांग्रेसी नेता अभिषेक बाजपेई ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जानें पर क्षेत्र में पोस्टर लगवाए हैं। लगाए गए पोस्टर में राहुल गांधी को अर्जुन अवतार और युगपुरुष का टाइटल दिया गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी के साथ मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी की भी फोटो लगी है।

14 दिसंबर को शिव भक्त, जनेऊधारी और भगवान परशुराम के वंशज के रूप में वायरल हुआ था पोस्टर
इसके पहले 14 दिसंबर को कांग्रेसी नेता गोपी बाजपेई और उनके बेटे अभिषेक बाजपेई ने राहुल को शिव भक्त, जनेऊधारी और भगवान परशुराम का वंशज बताया था। वायरल पोस्टर में राहुल गांधी के साथ उनके पिता स्व. राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी की फोटो लगी थी। पोस्टर में सोनिया गांधी के पीछे परशुराम की फोटो है और राजीव गांधी के पीछे भगवान शिव की फोटो भी थी।

बीजेपी-कांग्रेस ने बोला ये...
वायरल हुए इस पोस्टर के बाद बीजेपी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा है की कांग्रेसी लिख कुछ भी लें लेकिन अमेठी में 2019 में कमल खिलकर ही रहेगा। वहीं कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा है की बीजेपी सपने देख रही है, अमेठी और यहां के लोग गांधी परिवार से रिश्ते फायदे उठाने के लिए नहीं रखती है।












Click it and Unblock the Notifications