Nikay Chunav: अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा चढ़ाने वाला प्रत्याशी जीता या हारा? नतीजे देख सब हैरान

Prayagraj Municipal Election के नतीजे आ गए। वहां पर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार सिंह हार गए। अतीक की मौत के बाद उनका वीडियो वायरल हुआ था।

Atiq Ahmed

यूपी निकाय चुनाव की प्रक्रिया जब चल रही थी, तभी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया। वहां से एक कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल हुआ, जो पार्षद पद का प्रत्याशी भी था। आइए जानते हैं कि उसका इस चुनाव में क्या हाल हुआ-

दरअसल अतीक को दफनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने अतीक की मौत को गलत बताया। साथ ही उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। उस वीडियो में उनको कई लोग रोकते भी नजर आ रहे थे। साथ ही ये याद दिला रहे थे कि वो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, उनको ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।

इसके बाद उनका एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजकुमार अतीक और अशरफ की कब्र पर जाते हैं। उसके बाद उन्होंने तिरंगे का अपमान कर उसे कब्र के ऊपर रख दिया। साथ ही अतीक के लिए नारे लगाने लगे।

दोनों वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने उनको 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया। इसके अलावा यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 बी और प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल आनर्स एक्ट 1971 की धारा 2 के तहत केस दर्ज किया।

राजकुमार सिंह प्रयागराज नगर निगम के वार्ड-43 आजाद सक्वायर से प्रत्याशी थे। उनके वायरल वीडियो के बाद बहुत से लोगों ने उनकी आलोचना की। जिसका असर उनके चुनाव परिणाम में भी देखने को मिला। वो बुरी तरह से हार गए। उन्हें सिर्फ 71 वोट मिले हैं। वहां से बीजेपी के रितेश मिश्रा को जीत मिली।

चकिया में बीजेपी हारी
अतीक अहमद का पैतृक घर प्रयागराज नगर निगम वार्ड 44 चकिया में है। वहां पर बीजेपी ने काफी प्रचार किया था, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। अंतिम नतीजों में समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी। उसकी प्रत्याशी जहां आरा ने बीजेपी को हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+