'वो कर रहे यात्रा, जो पिछड़ी जातियों को नहीं जोड़ पाए', समाजवादी PDA यात्रा को लेकर कांग्रेस
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। ऐसे में सपा प्रमुख मुखिया अखिलेश यादव 'समाजवादी PDA यात्रा' शुरू की है। सोमवार को अखिलेश यादव साइकिल लेकर लखनऊ की सड़कों पर निकल पड़े। उनके साथ हजारों लोग इस यात्रा में चल रहे थे। सपा कार्यकर्ता अब तक इस यात्रा के तहत 5000 किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं। सपा की यात्रा में सपा संगठन के साथ विधायक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।
वहीं समाजवादी पीडीए यात्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने टिप्पणी की है। उन्होंने सपा के अभियान को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से काम करते हैं। यात्रा करनी चाहिए, लेकिन इससे पहले जनता को काम करके दिखाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते जो दल पिछड़ी और अन्य पिछड़ी जातियों को जोड़ नहीं पाया उनके नेता अब यात्रा के जरिए जनता को कुछ समझाना चाहते हैं। लेकिन लोग अब जागरूक हैं, और सब जानते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि अगर सत्ता में रहते हुए जो दल पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों का काम नहीं कर पाया और अब साइकिल यात्रा के जरिए उन तक पहुंचा जा रहा है। काम ना कर पाने के बाद जनता को लुभाने के लिए अभियान कितना काम आएगा ये नहीं कहा जा सकता।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "30 से 32 साल से कांग्रेस सत्ता में नहीं है। ऐसे में हम पिछड़े दलों में जोड़ नहीं पाए। लेकिन इतने दिन तक दो दल सत्ता में रहा और वो पिछड़ी जातियों को जड़ नहीं पाया तो जनता सबकुछ देख रही है। ऐसे में यात्रा कितना काम आएगी ये देखना होगा। जनता सब देख रही है और बहुत की नजदीकी से आब्जर्व कर रही है। रैली का जो असर पड़ना चाहिए वो बहुत मजबूती से नहीं पड़ पाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications