अब तो कांग्रेस के लिए भी 'पप्पू' हो गए राहुल गांधी
विनय प्रधान भी पोस्ट डालने के बाद हरकत में आ गए और उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है।
मेरठ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भले ही अब तक विपक्ष के लोग 'पप्पू' कहते रहे हों और सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाते रहे हों, लेकिन अब कांग्रेस के अपने ही लोग उन्हें 'पप्पू' के नाम से बुला रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में राहुल गांधी को 'पप्पू' संबोधित करके मैसेज वायरल कर रहे हैं।

ताजा मामला मेरठ का है जहां मेरठ के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट डाला, जिसमें राहुल गांधी की भले ही तारीफ की गई हो, लेकिन उन्हें 'पप्पू' के नाम से संबोधित किया गया है। इस पोस्ट को लेकर कांग्रेसियों में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई अपनी साख बचाने के लिए ग्रुप में राहुल गांधी पर डाले गए इस पोस्ट का विरोध कर रहा है।

उधर, विनय प्रधान भी पोस्ट डालने के बाद हरकत में आ गए और उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है। उधर, कांग्रेस के हाईकमान ने इस पोस्ट पर संज्ञान ले लिया है। वहीं अब कांग्रेस के ही प्रदेश प्रवक्ता मनोज त्यागी खुद राहुल गांधी के बचाव में उतर आए। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय प्रधान के बयान की निंदा व्यक्त करते हुए राहुल गांधी की छवि को बेदाग और बेबाक बताया।
कांग्रेस नेता मनोज त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं। हालांकि विपक्ष समय-समय पर कुछ ऐसी हरकतें करता रहता है, लेकिन अगर कांग्रेसी नेता ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications