यूपी ATS के हत्थे चढ़ा प्रियंका गांधी का करीबी कांग्रेसी नेता संदीप तिवारी

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश की ATS और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने पंजाब के बब्बर खालसा गिरोह से संबंध रखने वाले 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में से एक कांग्रेसी नेता भी शामिल है। 2012 में उक्त नेता ने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। हालांकि उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। जबकि इस चुनाव में स्वयं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने इस कांग्रेसी नेता के लिए रोड शो भी किया था।

2012 के चुनाव में मिले थे 10 हज़ार वोट

2012 के चुनाव में मिले थे 10 हज़ार वोट

आपको बता दें कि कोतवाली नगर के सिविल लाइन निवासी संदीप तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र था। यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। धीरे-धीरे तिवारी ने कांग्रेस में अपनी अच्छी पैठ बना ली और 2012 में दिग्गज कांग्रेसियों को मात देते हुए सुलतानपुर सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट हासिल कर लिया। उनके प्रचार के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी खुद सुल्तानपुर पहुंची थी। ये अलग बात है कि काफी जद्दोजहद के बाद भी संदीप तिवारी 10 हज़ार वोट पाकर पांचवे स्थान पर रहे।

कांग्रेस के भीतरखानों में मज़बूत पकड़

कांग्रेस के भीतरखानों में मज़बूत पकड़

इसके बाद से संदीप की कांग्रेस के भीतरखानों में पकड़ मज़बूत हो गई। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि ज़िला कार्यकारिणी में अध्यक्ष से लेकर संगठन के फेरबदल में तिवारी की अहम भूमिका रहती थी। जिसका नतीजा ये हुआ कि 2009 में जिले से एमपी की सीट जीतने वाली कांग्रेस यहां हाशिए पर आ गई। यही नहीं गांधी परिवार खासकर प्रियंका गांधी और कैप्टन सतीश शर्मा के आगे-पीछे रहकर संदीप ने लखनऊ के ब्यूरोक्रेट में भी मज़बूत पकड़ बना ली थी।

शनिवार को हुई गिरफ्तारी

शनिवार को हुई गिरफ्तारी

बावजूद इन सबके कांग्रेसी नेता संदीप तिवारी का सितारा गर्दिशों में आ गया। बीते शनिवार 16 सितम्बर को यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे धर दबोचा। दरअसल संदीप की गिरफ्तारी बीते दिनों उन्नाव से जसविंदर सिंह उर्फ काला की हुई गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है। जसविंदर सिंह पर बब्बर खालसा गिरोह से जुड़े होने का आरोप है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+