Election Result News: चुनावी रुझानों को लेकर बोले कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी- अंतिम नतीजे का इंतजार कीजीए
Election Result 2023: पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद शनिवार को चार राज्यों में मतगणना का काम हो रहा है। शुरुआती रुझानों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाते दिख रही है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि अभी हम अंतिम नतीजे का इंतजार करेंगे।

जयपुर में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, "परिवर्तन होगा और कांग्रेस चुनाव जीतेगी।''
देश के चार राज्यों में मतदान के बाद रविवार को मतगणना हो रही है। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बनाई है तो तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Congress MP Pramod Tiwari says, "There will be a change and Congress will win the elections..." pic.twitter.com/gNpr43i9eK
— ANI (@ANI) December 3, 2023
भले ही यह परिणाम चार राज्यों का हो लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इससे लोकसभा चुनाव 2024 पर भी साफ असर पड़ेगा। इतना ही नहीं राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि देश के चार राज्यों में चुनाव परिणाम आज आ जाएंगे।
परिणाम आने के बाद यदि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में सफल हो जाती है तथा मध्य प्रदेश में अपनी सरकार को बचा लेती है तो उन राज्यों के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद होंगे












Click it and Unblock the Notifications