कांग्रेसी नेता ने अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं पर कराई पूजा, भोज का भी किया आयोजन
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की के निधन पर देश भर में कलश यात्राएं तो निकाली गई बुधवार को मिर्जापुर में एक कांग्रेस नेता ने उनकी तेरहवीं पर पूजन कर लोगों को भोज कराया। हवन-पूजन कर अटल जी के चित्र पर भोग लगाने के बाद लोगों को भोज कराया गया। तेरहवीं में हर दल के लोग और उनके चाहने वाले जुटे थे।

कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने कराई तेरहवीं
सीखड़ ब्लाक के खैरा आजाद चौक पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं की गई। सीखड़ ब्लाक कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देवप्रकाश नारायण पाठक उर्फ रमेश ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सूरत सिंह के मार्ग दर्शन में व क्षेत्र के लोगों के सहयोग से तेरहवीं का आयोजन किया। कहा कि अटल जी सिर्फ भाजपा के नेता ही नहीं बल्कि महान व्यक्तित्व, प्रख्यात कवि और पत्रकार भी थे। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में तेरहवीं का आयोजन किया गया।
रमेश ने दसवां पर बाल भी मुंडवाया था
पूर्व प्रधानमंत्री की तेरहवीं करने वाले कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि भाजपा के लोगों ने कलश यात्रा निकाल कर उनकी अस्थियां नदियों में प्रवाहित कर उनको श्रद्धांजलि दी। सब ने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पिता कहा। पुत्र का कर्त्वय होता है कि वह पिता के निधन पर नियमानुसार बाल भी मुंडवाए। मैं अटल जी को पिता की तरह मानता था। इसलिए सभी श्राद्ध के सभी नियमो का पालन करते हुए तेरहवीं का आयोजन किया हूं।
तेरहवीं में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
तेरहवी पर सुबह 11 बजे से लेकर आगमन तक प्रसाद वितरण किया गया। संस्कृत महाविद्यालय चुनार के छात्रों द्वारा हवन मंत्रोचार कर अटल जी को भोग लगाकर ब्रम्हभोज का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सुशील सिंह सिंह, डाक्टर ललित शेखर त्रिपाठी ,बबल, पाडेंय आशीष पाठक, माताशंकर सिंह, श्यामबिहारी सिंह मनोज सिंह आदि रहे।












Click it and Unblock the Notifications