VIDEO: कांग्रेस नेता ने महिलाओं को रायफल की बट से जमकर पीटा

इस पर गुस्साए नेता ने अपनी दबंगई दिखाते हुए महिलाओं के साथ रायफल की बट से मारपीट करना शुरू कर दिया।

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में जमीन कब्जे के विरोध में कांग्रेस नेता की मारपीट का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दबंगों के साथ मिलकर महिलाओं को रायफल की बट से जमकर पीटा है। मारपीट में पांच महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिलाएं रोती-बिलखती हुई थाने में गुहार लगाने पहुंची।

VIDEO: कांग्रेस नेता ने महिलाओं को रायफल की बट से जमकर पीटा

एक तरफ प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री गुंडागर्दी पर नकेल कसने की बात करते हैं तो वहीं कांग्रेस के नेता अपनी मनमानी करने में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अड्डा श्यामलाल में सामने आया है। जहां पर महिलाओं ने जमीन कब्जे का विरोध किया तो उन्हें खूब पीटा गया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कांग्रेस नेता अरुण यादव कई दिनों से उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए घूम रहा था और फिर आखिरकार अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन पर करने पहुंचा गया। तो इसका विरोध गांव की महिलाओं ने किया। इस पर गुस्साए नेता ने अपनी दबंगई दिखाते हुए महिलाओं के साथ रायफल की बट से मारपीट करना शुरू कर दिया। घायल महिलाओं ने थाने में पहुंचकर आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

VIDEO: कांग्रेस नेता ने महिलाओं को रायफल की बट से जमकर पीटा

वहीं कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि उसने किसी महिला के साथ कोई बदतमीजी नहीं की है। ये महिलाए उसकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं। उसने बताया की जिस जमीन की बात की जा रही है। वो जमीन उसने राजीव नाम के युवक से खरीदी है और ये लोग जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+