सीएम योगी पर प्रियंका गांधी ने कसा तीखा तंज, बोलीं- 'सरकार किसानों पर NSA लगाएगी, धमकाएगी लेकिन...'

सीएम योगी पर प्रियंका गांधी ने कसा तीखा तंज, बोलीं- 'सरकार किसानों पर NSA लगाएगी, धमकाएगी लेकिन...'

लखनऊ, 19 अक्टूबर: किसानों का समर्थन करते हुए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उप्र के कई जिलों में किसान 900-1000 रूपए क्विंटल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं, जोकि सरासर अन्याय है। एमएसपी किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी।

Congress General Secretary Priyanka Gandhi Yogi Adityanath BJP Yogi Govt farmers protest

दरअसल, किसान संगठनों ने कृषि कानूनों और लखीमपुर हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री की गिरफ्तारी न होने के खिलाफ 6 घंटे का देशव्यापी 'रेल रोको' आंदोलन सोमवार को किया था। इस विरोध प्रदर्शन के चलते यूपी की राजधानी लखनऊ में धारा-144 लागू कर दी गई थी। साथ ही लखनऊ प्रशासन ने हिदायत दी थी कि किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। अगर कोई सामान्य स्थिति को बाधित करने की कोशिश करता है तो उस पर एनएसए लगाया जाएगा।

किसानों को धमकाएगी, एनएसए लगाएगी: प्रियंका गांधी
अब इसी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार (19 अक्टूबर) को ट्वीट कर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा,

भाजपा सरकार किसानों पर एनएसए लगाएगी, किसानों को धमकाएगी लेकिन, किसानों को एमएसपी नहीं देगी। उप्र के कई जिलों में किसान 900-1000 रू/क्विंटल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं, जोकि सरासर अन्याय है। एमएसपी किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी।

Recommended Video

    UP Election 2022 से पहले Priyanka Gandhi का नया नारा, मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं | वनइंडिया हिंदी

    यूपी चुनाव में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं प्रियंका गांधी
    बता दें, प्रियंका गांधी सोमवार की रात लखनऊ पहुंची गई है और यूपी चुनाव को लेकर वो काफी एक्टिव नदर आ रही हैं। प्रियंका गांधी आज दोपहर 1 बजे राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता करेंगी। हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि प्रियंका गांधी किस मुद्द पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि प्रियंका गांधी आज यूपी विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का ऐलान कर सकती हैं।

    यूपी में नहीं है कोई सुरक्षित: प्रियंका गांधी
    बता दें, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को शाहजहांपुर जिले में अदालत परिसर के भीतर एक वकील की हत्या किए जाने की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आजकल उप्र में कोई सुरक्षित नहीं है। चाहे वो महिलाएं हों, किसान हों और या फिर वकील ही क्यों न हों।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+