राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra की तैयारियों में जुटी UP Congress, जानिए क्या है पूरा प्लान
राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra की तैयारियों में जुटी Congress ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। राहुल की यह यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद में प्रवेश करेगी जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

Bharat Jodo Yatra in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ईकाई अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए कमर कस रही है। उनकी यह यात्रा अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में यूपी में प्रवेश करेगी। पार्टी राज्य भर में भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में क्षेत्रीय यात्राएं भी निकाल रही है। हालांकि कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि इस यात्रा में उत्तर प्रदेश के 11 हजार पदयात्री शामिल होंगे। वे विपक्षी दलों के उन लोगों को भी जोड़ने का प्रयास करेंगे जो अपनी मर्जी से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते हैं।
राहुल की यात्रा में हुआ बदलाव
दरअसल, कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले ही दलित नेता बृजलाल खाबरी को यूपी की कमान सौंपकर यूपी में दलितों को साधने की कवायद शुरू की थी। इसी तरह अब कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व वाली "भारत जोड़ो यात्रा" को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों की माने तो राहुल की यह यात्रा 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी लेकिन अब इस कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। अब राहुल की यात्रा यूपी में तीन जनवरी को प्रवेश करेगी।
गाजियाबाद में तीन जनवरी को प्रवेश करेगी यात्रा
इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी सीमा से राज्य में प्रवेश करेगी। उन्होंने दावा किया कि यूपी में भारत जोड़ो यात्रा सोनीपत के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने से पहले बागपत, शामली से होकर गुजरेगी।
यूपी के लोगों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील
उनहोंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह यात्रा कांग्रेस की नहीं बल्कि देश को जोड़ने की है जिसका वह स्वयं नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा में कालीन, जरी, पीतल, ताला के कारीगरों और बुनकर समुदाय के लोगों को जोड़ना भी हमारा लक्ष्य है। खुर्शीद ने कहा, हम उत्तर प्रदेश के किसान संघ के नेताओं से भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने की अपील करेंगे।
देश में बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती
बेरोजगारी की समस्या के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस यात्रा के माध्यम से उन विश्वविद्यालय के छात्रों से जुड़ना चाहेंगे जिन्होंने बेरोजगारी को एक बड़ी चुनौती के रूप में सामना किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के सामाजिक कार्यकर्ताओं, लेखकों, गायकों और आध्यात्मिक जगत के लोगों को भी जोड़ना चाहेगी।
खिलाड़ी और कलाकार भी लेंगे इसमें हिस्सा
खुर्शीद ने आगे कहा कि बड़ी संख्या में निषाद, पाल, बाल्मीकि, धोबी समुदाय के लोग उनके संपर्क में थे और वे राज्य में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते थे। इसके अलावा कलाकार, खिलाड़ी आदि भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूपीसीसी अध्यक्ष बृजलाल खबरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications