राहुल गांधी आप शादी कब कर रहे? रैली में कार्यकर्ता के सवाल पर जानें क्‍या मिला जवाब

Rahul Gandhi News: रायबरेली जो कांग्रेस का गढ़ रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लड़ रहे हैं। रायबरेली में राहुल गांधी की जीत के लिए कांग्रेस पार्टी जमकर प्रचार कर रही है।

गांधी परिवार के भाई-बहन की जोड़ी यानी रायबरेली उम्‍मीदवार राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली में चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं और लोगों के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं।

rahul gandhi

वहीं रायबरेली में जब आज राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ चुनाव प्रचार करने के लिए रायबरेली पहुंचे तो चुनावी रैली में अचानक एक बच्‍चे ने बड़ा ही व्‍यक्तिगत सवाल राहुल गांधी से पूछ लिया। उसने भरी सभा में पूछा राहुल गांधी जी आप शादी कब कर रहे हैं?

राहुल गांधी ने दिया ये जवाब?

53 साल के कांग्रेस नेता राहुल गांधी से रायबरेली में बच्‍चे द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने हंस कर जवाब देते हुए बताया कि वो कब शादी कर रहे हैं। शादी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा अब लगता है कि मुझे जल्‍द शादी करनी पड़ेगी।

बहन प्रियंका ने कहा पहले इस सवाल का दो जवाब

आज की रैली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मंच पर राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी खड़ी हैं, जिसमें प्रियंका गांधी अपने भाई से हंसते हुए जनसभा में बैठे सवाल करने वाले बच्‍चे की ओर इशारा करते हुए कहती हैं कि पहले उसका जवाब दो। जिस पर राहुल गांधी पूछते हैं क्‍या सवाल तो जनसभा में बैठे कार्यकर्ता दोहराते हैं आप शादी कब कर रहे हैं? तब हंसते हुए राहुल बोलते हैं अब लगता है जल्‍दी करनी पड़ेगी शादी।

मां सोनिया गांधी को भी मिलती रही है ये सलाह

बता दें इससे पहले भी 53 वर्षीय राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर भरी सभा में सवाल किया जाता रहा है जिस पर वो हमेशा यूं ही मुस्‍कुरा कर जवाब देते रहे हैं कि वो जल्‍द ही शादी करेंगे। इतना ही नहीं राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी से भी कई सभाओं में राहुल गांधी की जल्‍द शादी करने की सलाह मिलती रहती है।

बहन प्रियंका गांधी घर-घर जाकर कर रही प्रचार

बता दें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई और कांग्रेस उम्‍मीदवार राहुल गांधी के लिए सोमवार से रायबरेली में घर-घर चुनाव अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत प्रियंका गांधी घर-घर जाकर लोगों से मिलकर कांग्रेस के लिए वोट की अपील कर रही हैं।

राहुल गांधी ने बताया क्‍यों लड़ रहे रायबरेली से चुनाव?

रायबरेली में चुनावी जनसभा में कांग्रेस के समर्थन में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बताया कुछ दिन पहले मैं मेरी मां सोनिया गांधी के साथ बैठा था उनसे मैंने कहा एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता हैं एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+