यूपी चुनाव: कांग्रेसियों ने घेरा थाना तो बीजेपी का सड़क पर प्रदर्शन, दोनों तरफ से 120 लोगों पर मुकदमा

इस सियासी बवाल में अब तक 120 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। भाजपा ने रामपुर खास से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी मोना मिश्रा के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए भाजपा प्रत्याशी नागेश सिंह को टिकट दिया गया है।

इलाहाबाद। प्रतापगढ़-रामपुर खास में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुए घमासान के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है। भाजपाइयों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने स्थानीय थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। भारी दबाव के चलते पुलिस ने कांग्रेस की तरफ से भाजपा प्रत्याशी नागेश सिंह उर्फ छोटे सरकार समेत 70 समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की। वहीं सड़क पर उतरे भाजपाइयों ने भी बवाल शुरू किया तो राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना समेत 50 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों तरफ से मारपीट, बवाल, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि भाजपाइयों पर लूट का भी मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा ने रामपुर खास से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी मोना मिश्रा के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए भाजपा प्रत्याशी नागेश सिंह उर्फ छोटे सरकार को टिकट दिया गया है। बुधवार भाजपा प्रत्याशी नागेश अपने समर्थकों के साथ रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसियों से विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में नागेश के कपड़े तक फाड़ दिए गए।

यूपी चुनाव: कांग्रेसियों ने घेरा थाना तो बीजेपी का सड़क पर प्रदर्शन, दोनों तरफ से 120 लोगों पर मुकदमा
भाजपा प्रत्याशी ने रोकर की थी शिकायत
भाजपा प्रत्याशी का पुलिस अधिकारी से रो रोकर शिकायत करने का वीडियो सामने आते ही महकमे में हड़कंप मच गया। लेकिन भारी दबाव के चलते पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। इधर कांग्रेसियों ने लालगंज कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
यूपी चुनाव: कांग्रेसियों ने घेरा थाना तो बीजेपी का सड़क पर प्रदर्शन, दोनों तरफ से 120 लोगों पर मुकदमा

120 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

इस सियासी बवाल में अब तक 120 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कांग्रेस की तरफ से भाजपा प्रत्याशी नागेश सिंह उर्फ छोटे सरकार समेत 70 समर्थकों पर मारपीट, बवाल, हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज किया गया है। जबकि भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना समेत 50 समर्थकों पर मारपीट, बवाल, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+