डॉक्टर के यहां 5 लाख की चोरी, सबसे भरोसेमंद आदमी निकला चोर
संभल। यूपी के संभल से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक डॉक्टर के घर में उसके ही नौकर ने घर में रंगाई-पुताई कर रहे युवक के साथ मिलकर 40 हज़ार की नगदी सहित 5 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। मामले की तहरीर पीड़ित ने शक के अधार घर के नौकर और घर में रंग का काम रहे युवक के खिलाफ दी।

जनपद संभल के सदर कोतवाली इलाके में डॉक्टर जितेंद्र सिंह पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने क्लीनिक पर राजेश नाम के युवक को रख रखा था। राजेश क्लीनिक के साथ-साथ घर के भी काम किया करता था। आरोपी राजेश काफी समय से डॉक्टर जितेंद्र के यहां काम कर रहा था तो डॉक्टर को भी राजेश पर पूरा विश्वास था। डॉक्टर के घर की चाबी भी राजेश के पास रहा करती थी।
इंसान की नीयत कब खराब हो जाये इसका पता नहीं चलता। डॉक्टर अपने घर में रंगाई-पुताई का काम करा रहे थे। आरोपी राजेश ने घर में रंग का काम कर रहे युवक चंकी को चोरी की घटना में सम्मलित किया और दोनों ने प्लान बनाकर घर से 40 हज़ार नकद और घर के जेवरात सहित 5 लाख के माल पर हाथ साफ़ कर दिया और बड़ी ही मासूमियत के साथ रोज की तरह काम करने लगे।

पीड़ित को दोनों युवकों पर शक हुआ तो उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ शक के आधार पर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने बड़ी सफलता के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और मामला का खुलासा किया। इन दोनों युवकों ने चोरी किया गया माल किसी के पास रख दिया था और अगले दिन वापस नौकरी पर आ गये।
पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सभी माल बरामद कर लिया। एएसपी संभल ने खुलासा करते हुए चोरी किये हुए गहने और पैसों की जानकारी दी और साथ की घटना क्रम की जानकारी भी दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications