सहारनपुर में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में बवाल, पथराव से स्थिति तनावपूर्ण
शोभायात्रा जैसे ही एक इलाके में पहुंची कुछ शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। पथराव ने पूरे गांव में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है।
सहारनपुर। दूधली में एक शोभायात्रा फिर दो पक्षों में बवाल की वजह बन गई है। इस बार अंबेडकर जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा में कई युवकों के घायल होने की सूचना मिल रही है। बता दें कि शोभायात्रा जैसे ही एक इलाके में पहुंची कुछ शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।\



सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन इस बीच पथराव ने पूरे गांव में तनाव की स्थिति पैदा कर दी।
देखिए VIDEO...



डीएम शफकत कमाल और एसएसपी लव कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यहां शोभायात्रा निकालने पर पहले से ही प्रतिबंध है बावजूद इसके ये शोभायात्रा निकाली गई। प्रशासन ने इस यात्रा की परमीशन नहीं दी थी।












Click it and Unblock the Notifications