फेसबुक पर युवती की फोटो के साथ डाला अश्लील पोस्ट, फिर की छेड़खानी

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Facebook पर युवती की Photo के साथ डाला गन्दा Post, बाद में की छेड़खानी |वनइंडिया हिंदी

    इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक युवती का सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसकी तस्वीर अश्लील स्टेटस के साथ पोस्ट की गई। जब इस बात की जानकारी युवती को हुई तो उसने आरोपी युवके के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी युवक ने युवती के छेड़छाड़ की है।

    Comment on Facebook photo in Etawah

    घटना इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के नगला तुला गांव की है। पीड़ित युवती ने बताया कि अमित पंडित ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर उसी लड़की की तस्वीरों के साथ अश्लील शब्दों डाल दिए। युवती की मानें तो आरोपी युवक ने उसे बदनाम करने के लिए साजिश रची है। युवती ने बताया कि उसके दोस्तों ने बताया कि कोई उसकी फोटो लगाकर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहा है। युवती ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी।

    पीड़िता युवती ने बताया कि आरोपी युवक ने मेरी फेसबुक पर फोटो के साथ अश्लील कमेंट भी किए है। परिजनों को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर इस बात की शिकायत की। शिकायत से नाराज होकर आरोपी युवक ने पीड़ित युवती के साथ छेड़छाड़ की। वही, इस मामले में थाना प्रभारी आलोकराय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+