यूपी': प्राइवेट स्कूल में कोच ने दो छात्रों से किया दुष्कर्म, हत्या की धमकी

मुरादाबाद में निजी स्कूल में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने वाले कोच ने दो छात्रों से दुष्कर्म किया और हत्या की धमकी देकर पीड़ित छात्रों को चुप रहने की धमकी दी।

मुरादाबाद। गुड़गांव में जहां रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या का मामला गरमाया हुआ है वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में छात्रों के यौन उत्पीड़न की शर्मसार करनेवाली खबर सामने आई है।

कटघर थाने का मामला

कटघर थाने का मामला

मुरादाबाद में निजी स्कूल में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने वाले कोच ने दो छात्रों से दुष्कर्म किया और हत्या की धमकी देकर पीड़ित छात्रों को चुप रहने को कहा। एक पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कटघर थाना इलाके की है।

आरोपी कोच गिरफ्तार

आरोपी कोच गिरफ्तार

कासिम नाम के कोच पर आरोप है कि इसने ज्योति शिक्षा जूनियर हाई स्कूल में मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो सिखाने का कैम्प लगा रखा था। वहां ये मार्शल आर्ट व ताइक्वांडो सीखने वाले छात्रों के साथ दुष्कर्म करता था और मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था।

नाबालिगों के साथ शर्मनाक हरकत

नाबालिगों के साथ शर्मनाक हरकत

चार सितम्बर को भी एक छात्र के साथ इसने दुष्कर्म किया और चुप रहने की धमकी दे दी थी। बच्चे ने किसी तरह घर वालों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद ये कुकर्मी कोच गिरफ्तार हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि ये शैतान कोच अब तक कई बच्चों के साथ कुकर्म कर चुका है। अब तक दो नाबालिग बच्चे इसकी शिकायत कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+