बदायूं: सीनियर डॉक्टर ने दिखाया पद का रौब, इमरजेंसी पर आने से किया मना, ऑडियो वायरल
बदायूं। यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को सुधरने की नसीहतें दे रहे है, लेकिन अस्पतालों में डॉक्टर सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला यूपी के बदायूं का है। यहां जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस ने इमरजेंसी में तड़प रही लड़की को देखने से मना कर दिया। अब डॉक्टर का ऑडियो वायरल हो रहा है।

बदायूं में एक लड़की को लूज मोशन हो रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे बदायूं के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने लड़की का इलाज शुरू कर दिया। लेकिन उसकी हालत खराब होती जा रही थी। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत देखकर अपने सीनियर डॉक्टर को फोन कर जानकारी दी। लेकिन सीनियर डॉक्टर ने इमरजेंसी में आकर लड़की का इलाज करने से मना कर दिया। बता दें कि सीनियर डॉक्टर का ऑडियो अब वायरल हो रहा है। यह ऑडियो दो या तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
वायरल ऑडियो में सीनियर डॉक्टर ने कहा कि, इलाज करने के लिए हम नहीं आयेंगे, हम कार्यवाहक सीएमएस है। उन्होंने कहा कि लड़की को कहीं और रेफर कर दो। कार्यवाहक सीएमएस ने इलाज करने से मना कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि सर लड़की की स्थिति ऐसी नहीं है कि उसे बाहर भेजा जायें। एक बार आप देख लीजिए, लेकिन कार्यवाहक सीएमएस और सीनियर डॉक्टर ने लड़की का इलाज करने से साफ इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications