सम्भल में सीएम योगी की दहाड़- विषधरों को नहीं जाना चाहिए वोट, जो करते है भारत माता की जयकार से परहेज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सम्भल में चुनावी जनसभा की। इस मौके पर सीएम योगी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी के लिए समर्थन जुटाने के लिए मुरादाबाद जिले के बिलारी में भी एक चुनावी रैली की

सीएम योगी ने कहा जो लोग हिंदुस्तान का खाते हैं, जो ये मानते हैं उनके पूर्वज हिंदुस्तानी हैं उनके आने वाली पीढ़ी को हिंदुस्तान में ही रहना है। उनको सोचना होगा उनका वोट उन विषधरों को नहीं जाना चाहिए जो लोग भारत माता जय जय कार करने में संकोच करते हों। उनको आपका वोट कतई नहीं जाना चाहिए।जो लोग वंदे मातरम गाने में संकोच करते हैं उनको आपका वोट जाने का मतलब आपके द्वारा देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को सम्मान देने का कार्य हो रहा है।"
सीएम योगी ने दावा किया कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है और यह गोहत्या की अनुमति देने के समान है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा ये बेशर्म लोग गौमांस खाने का अधिकार देने का वादा करते हैं, जबकि हमारे शास्त्रों में गाय को माता कहते हैं। वे गायों को कसाई के हाथों में सौंपना चाहते हैं। क्या भारत इसे कभी स्वीकार करेगा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस 'स्त्रीधन' (महिलाओं की संपत्ति) को जब्त करने और इसे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच वितरित करने का इरादा रखती है। सीएम योगी ने कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लोगों की संपत्ति के एक्स-रे की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications