बरेली में सीएम योगी की दहाड़- गोहत्‍या करने की सोचने वालों के लिए खोल दिए जाएंगे जहन्नुम के द्वार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ रैलियां की। सीएम योगी ने इस चुनावी महासभा पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्‍होंने कहा कांग्रेस ने मुसलमालनों से वादा किया है कि उनकी पसंद का भोजन करवाने की आजादी उनकी सरकार देगी। सीएम योगी ने कहा अल्पसंख्यक समाज को गोमांस पसंद है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

up cm yogi

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा गोरक्षा के लिए हम अपनी जान भी दें देंगे। उन्‍होंने कहा गोकशी तो दूर की बात, प्रदेश में कोई इसके बारे में सोचेगा भी तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार खोल देंगे।

आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में फरीदपुर कस्बे में जनसभा को संबोधित करते हुए सीए योगी ने कहा अयोध्या के महाराज दिलीप ने गो माता को शेर के मुंह से छुड़ाया था। ऐसे धर्मात्माओं ने भारत माता की धरती पर जन्म लिया है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में शामिल अन्‍य कुल पार्टियांराम के असित्‍व पर सवाल उठाते थे वो कहते थे भगवान राम हुए ही नहीं और रामलला का दिव्य और भव्‍य मंदिर अयोध्‍या में बन गया तो अब कह रहे हैं राम सबके हैं। सीएम ने कहा कांग्रेस का ये दोहरा चरित्र नहीं है तो क्‍या है।

उन्‍होंने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा अभी चुनाव के समय आप इन नेताओं के माई-बाप हैं और चुनाव खत्म होते ही यह आपको पहचानेंगे भी नहीं। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का काम झूठ बोलना मात्र है।

सीएम योगी ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद की भट्टी था जिसमें उसने स्‍वयं को सुलगाया उसने इस भट्ठी है और आज वही इसमें जल रहा है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की। शहादत मनाने वाले लोग कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। वे राहुल गांधी को समर्थन देने की बात कह रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वोटरों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्‍यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+