'कांग्रेस- सपा ने ले रखी है धर्म के खिलाफ सुपारी', CM योगी ने अखिलेश, खड़गे पर किया पलटवार,VIDEO

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार किया है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं ने सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र के तहत झूठ फैलाने का काम किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सनातन धर्म के खिलाफ ठेका लेने वाले तत्व झूठ और झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव के बयान सनातन धर्म के विरोध में हैं और यह लोगों को भ्रमित करने के लिए दिए गए हैं। इन नेताओं का चरित्र सनातन विरोधी है।"

yogi aditynath 600 jpg

सनातन धर्म से नफरत का लगाया आरोप

सीएम योगी ने आगे कहा कि दोनों नेताओं की गिद्ध दृष्टि महाकुंभ पर थी और वे चाहते थे कि वहां कोई अनहोनी हो। उन्होंने यह भी कहा कि इन बयानों से यह स्पष्ट होता है कि ये नेता सनातन धर्म से नफरत करते हैं और इसे नीचा दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

उन्होंने अखिलेश यादव के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा, "अखिलेश यादव जैसे लोग तो 12 बजे उठने वाले हैं और अपने कार्यालय से वक्तव्य तैयार कर के पढ़ते हैं, ये नेता नहीं बल्कि रीडर हैं।"

38 करोड़ श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान

सीएम योगी ने यह भी कहा कि महाकुंभ में अब तक लगभग 38 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, और मौनी अमावस्या के दिन हुई घटना की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और यूपी में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि "देश की संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान न केवल सनातन धर्म पर हमला है, बल्कि यह शर्मनाक और निंदनीय भी है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि ये बयान सनातन धर्म को अपमानित करने की साजिश के तहत दिए गए हैं, और सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी।

यह भी पढ़ें 'महाकुंभ हादसे की जांच पूरी होगी,तो सिर झुकाना पड़ेगा', जया बच्चन पर भड़के रविशंकर प्रसाद, जानिये मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+