सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं! भरपूर आत्मविश्वास के साथ आप सभी इस परीक्षा रूपी उत्सव में प्रतिभाग करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। माँ सरस्वती की कृपा आपको प्राप्त हो। आप सभी को अपेक्षानुकूल परिणाम मिले, इस हेतु ढेरों मंगलकामनाएं!अम्ब विमल मति दे!
बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से यानि 22 फरवरी से शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड के 10वीं कक्षा के इस वर्ष 2024 में 1571184 छात्र और 1376127 छात्र शामिल हो रहे हैं। जबकि 12वीं कक्षा में कुल 1428323 छात्र और 1149676 छात्राएं शामिल हो रही हैं। परीक्षाओं में 5360745 संस्थागत और 164563 प्राइवेट छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष 10वीं और 12वीं परीक्षा में 55 लाख छात्र और छात्राएं ने पंजीकरण कराया है। इनमे से 2947311 हाईस्कूल और 2577997 इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यानि कुल छात्रों की संख्या 5525308 है।

सरकार की ओर से परीक्षार्थियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 18001805310 और 18001805312 जारी किया है। इंटर की परीक्षा की बात करें तो 12 दिन में परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी। 22 फरवरी से 9 मार्च तक इंटर की परीक्षा चलेगी। कुल 12 दिन छात्र परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications