CM Yogi की खास पहल पर एक साल में दो हजार करोड़ का हुआ 'ओडीओपी' का कारोबार
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्थानीय व क्षेत्रीय चीजों को बढ़ावा देने की खास पहल की। ओडीओपी इसी के तहत है। आज इस खास पहल पर ओडीओपी उत्पादों की मांग देश ही नहीं विदेशों में भी है। आंकड़ो पर नजर डाले तो पिछले एक साल में रिकार्ड कमाई करते हुए ओडीओपी उत्पादों ने दो हजार करोड़ से अधिक की कमाई की है।
क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया, भारतीय पैकेजिंग संस्थान और ब्रांड डवलपमेंट की जुगलबंदी से यूपी के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) ई-कामर्स कंपनियों खूब डिमांड में हैं। एमएसएमई विभाग की प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक दो अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स पोर्टलों पर ओडीओपी उत्पादों की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले तीन वर्षों में सालाना 80 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2022-23 में दो सबसे बड़े ई-कॉमर्स पोर्टलों पर लगभग 2000 करोड़ रुपये के ओडीओपी उत्पाद बिके। जबकि 2021-22 में लगभग 1300 करोड़ और 2020-21 में 800 करोड़ रुपये उत्पादों की बिक्री हुई थी।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेलों में हिस्सा लेने वाले 2110 उद्यमियों व हस्तशिल्पियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। 81 हजार ने योजना का लाभ उठाया। 21 हजार टूलकिट पिछले साल दी गईं और इस साल 25 हजार टूलकिट बांटने का लक्ष्य रखा गया है। 2.19 लाख कुल कारीगरों को योजना के तहत प्रशिक्षित किया गया। 75 हजार कारीगरों को इस साल प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि आज ओडीओपी उत्तर प्रदेश से निकलकर देश के अन्य राज्यों के साथ ही विदेशों में भी अपनी मांग बढ़ा रहा है। सीएम योगी की पहल पर आज स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा मिला है। क्षेत्रीय चीजें भी विश्व पटल पर उभर कर सामने आई हैं।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications