'जंगल राज वाली पार्टी है वजह...', अयोध्या रेप केस को लेकर CM योगी का अखिलेश यादव पर तंज
अयोध्या में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में समाजवादी पार्टी लगातार निशाने पर है। आरोपी पर एक्शन के बचाव में सपा प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव के डीएनए टेस्ट वाले बयान बीजेपी नेताओं ने उनकी जमकर खिंचाई की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार पर सपा प्रमुख को निशाने पर लेते हुए उनकी पार्टी को जंगल राज वाली पार्टी बताया। सीएम वे दावा किया कि यूपी में सपा के शासनकाल में प्रदेश में भय का माहौल था। प्रदेश में लोग लोग सूर्यास्त के बाद बाहर निकलने से बचते थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। कुशीनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के तहत यह क्षेत्र अब "आतंकवाद, अराजकता और गुंडागर्दी से मुक्त" है।

सीएम योगी ने सपा को जंगल राज वाली बताया और कहा कि उनके शासन में प्रदेश के भीतर भय का माहौल व्याप्त हो गया है। सीएम योगी ने कुशीनगर में अपने संबोधन में कहा अब आतंकवाद, अराजकता और गुंडागर्दी समाप्त हो गई है।
दरअसल, अयोध्या में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। मामले में 30 को अयोध्या पुलिस ने भदरसा नगर पंचायत में एक बेकरी के मालिक मोइद खान को उसके कर्मचारी राजू खान के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की के साथ बलात्कार किया और इस कृत्य को रिकॉर्ड किया। घटना तब सामने आई जब मेडिकल जांच के दौरान लड़की के गर्भवती होने का पता चला। वहीं मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मोइद खान समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications