सपा-बसपा, कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले-इनकी दंगा पॉलिसी के लोग हुए शिकार

कैराना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली, सहारनपुर, शामली का जो हाईवे है, देहरादून से दिल्ली के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे हाईवे का जो निर्माण हो रहा है वह इस विकास की धुरी बनने जा रही है। आखिर सहारनपुर में क्या नहीं था। मां गंगा और यमुना की कृपा थी, दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि। यहां मेहनती किसान, हस्तशिल्पी कारीगरों के सामने दुनिया फेल थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में जो कार्य किए गए हैं, उसके प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए पीएम मोदी ने उन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया है। इन मेहनतकस किसानों, श्रमिकों और कारीगरों के सामने दुनिया फेल थी, उन लोगों को छोड़ दिया गया था। कांग्रेस, सपा और बसपा सरकारों की दंगा पॉलिसी के ये लोग शिकार हो गए थे।

cm yogi

अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। नौजवान पलायन करने के लिए मजबूर था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी सुरक्षित नहीं था। जातीय खेमों में बांटकर लोगों ने सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का परिणाम किया। ये है देश के खिलाफ साजिश करने वालों की करतूत।

जिन हस्त शिल्पियों और कारीगरों में ताकत थी कि दुनिया में सबसे अच्छी कारीगरी करके नाम करें, जिन नौजवानों में जज्बा था कि वो नेतृत्व दे सकते हैं, जिन व्यापारियों में हौसला था कि वो दुनिया को अपने में समेट सकते हैं, उन सभी को एक-एक करके दरकिनार करके मजहबी उन्माद का केंद्र सहारनपुर को बना दिया गया। मुझे याद है कि 2016 में जब सिख विरोधी दंगे यहां हुए थे। जब कांवड़ यात्रा पर बैन लगता था तब कोई संगठन आगे नहीं आता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+