आपका एक वोट आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है: सीएम योगी
सहारनपुर में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा मैं आपसे आह्वान करना चाहता हूं, आपके वोट की कीमत है। आपका एक वोट कैसे लोगों को प्रभावित करता है। गलत दिशा में जाता है, गलत पार्टी में जाता है तो सहारनपुर में कर्फ्यू लगता है और मोदी जी के साथ जाता है तो कांवड़ यात्रा भी निकलती है। आपका एक वोट गलत दिशा में जाता है तो सहारनपुर अराजकता की भेंट चढ़ता है।
अगर मोदी जी के साथ जाता है तो यही सहारनपुर आस्था का सम्मान करने वाला सहारनपुर बन जाता है। आपका वोट अगर गलत हाथों में जाता है तो इस सहारनपुर में रंगदारी शुरू हो जाती थी। लेकिन आज मोदी जी के साथ में गया है तो यहां की कास्ठ कला फिर से पुनर्जीवित होकर दुनिया के पास पहुंच रहा है।

एक ओर जहां सुरक्षा का माहौल बनाने का काम हुआ है। वोटिंग आपका लोकतांत्रिक अधिकार है और यह आपको तय करना होता है, कैसे इसका इस्तेमाल करना है, गलत दिशा में जाएगा तो इसका भुक्तभोगी हमें ही नहीं आने वाली पीढ़ियों को भी भरना पड़ेगा। अगर सही दिशा में आपका वोट जाएगा तो आपने बदलते हुए भारत को देखा है।
हमारा कारीगर किसी भी जाति या मत-मजहब का हो, वो पहचान सहारनपुर को दे रहा है, पैसा सहारनपुर में आ रहा है, विकास सहारनपुर का हो रहा है। सहारनपुर का विकास होगा तो प्रदेश का विकास अपने आप हो जाएगा। आपका वोट गलत हाथों में जाता था तो बेटी भी असुरक्षित थी और व्यापारी भी असुरक्षित था। आपका वोट मोदी जी के पक्ष में गया है तो आज बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी भी सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications