सीएम योगी की अपील, हमे जातीय राजनीति के विष से दूर रहना है
कैराना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां की समस्या का समाधान करना हमारा कार्य है और हम लोग इसे यह करेंगे। देश के हित में हमें बड़े फैसले लेने के लिए हमें ऐसी सरकार चाहिए जो 140 करोड़ लोगों के बारे में सोचे।
यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट का चुनाव है। मोदी जी के लिए 140 करोड़ भारतीय ही उनका परिवार है। यही वजह है कि मोदी जी इन 140 करोड़ लोगों के बारे में सोच रहे हैं। कुछ लोगों के लिए जाति के नाम पर लोग आएंगे, लेकिन जब जाति पर संकट आएगा तो ये लोग गायब हो जाएंगे, तब इनको ये नहीं दिखाई देगा। ये दंगा पॉलिसी वाले लोग ही जातिवाद फैला रहे हैं। दंगा कराने वाले और कर्फ्यू लगाने वाले लोग जातीयता का विष फैला रहे हैं।

हमने पहले भी कहा है कि हमारी सरकार ने दंगामुक्त, कर्फ्यू मुक्त माहौल दिया है। ये जातिवाद की राजनीति दंगों और कर्फ्यू को आमंत्रण करने की शुरुआत है। बेटी और व्यापीर की सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी है। विकास का बैरियर है। यहां के विकास को बाधित करने की साजिश का हिस्सा है।
हम इससे ऊपर उठकर कार्य करें, हमें सहारनपुर में किसी भी प्रकार के दंगाइयों को किसी प्रकार के भ्रष्टाचारियों को किसी भी प्रकार के उन अराजक तत्वों को जिनके कारण यहां की बेटी, माताएं, बहनें, किसान, नौजवान के जीवन के साथ खिलवाड़ होता है उसे हम फिर से पनपने नहीं देंगे। हमारा एक ही मिशन है, जो मोदी जी का मिशन है, उसी राष्ट्रवाद के मिशन के साथ हम भी जुड़कर नए भारत के निर्माण के लिए कार्य करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications