यूपी खुद को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित कर रहा: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज आप नए बदले हुए उत्तर प्रदेश को देख रहे हैं। गत वर्ष हमने इन्वेस्टर्स समिट किया था, जिसमे 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
हाल ही में 10.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव का एक साथ शिलान्यास हो गया। इसका मतलब 35 लाख युवाओं को एक साथ बैठे-बैठे रोजगार मिल जाएगा। इन 35 लाख युवाओं की मैपिंग हमे करने होगी, उन्हें इसके लिए तैयार करना होगा। यूपी अपने आपको मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने का काम कर रहा है।

हमारी सरकार युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन मुहैया करा रही है। हमे इसका उपयोग करना चाहिए। हमने प्रयास किया है कि इन फोन और टैबलेट में सरकार से जुड़ी नीतियों की जानकारी होगी। मेरा मानना है कि दुनिया में असंभव कोई शब्द नहीं है।
यह उन लोगों के लिए जिनको कुछ नहीं पता, जिसके पास सामर्थ्य है, कार्य करने का आत्मविश्वास है, चुनौतियो से जूझने का साहस है उसकी डिक्शनरी में असंभव शब्द नहीं होना चाहिए। उन्हें यह मानकर चलना चाहिए कि उनके लिए यह संभव है। जहां चुनौतियां होंगी, वहां पर संभावनाएं भी होंगी। वहीं पर आपको आगे बढ़ने के लिए एक अवसर भी होगा, उस अवसर से कभी चूकना नहीं है। उसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
गौर करने वाली बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज औषधीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications