सीएम योगी बोले, यूपी में दंगाई दंगा करना भूल गए हैं
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले माफिया सिर चढ़कर बोलते थे, छोटी-छोटी बात को लेकर दंगा होता था। आज आप देख रहे हैं कि दंगा करने वाले भूल ही गए हैं कि दंगा कभी होता था। उल्टा लटका दिया जाता है उन्हें अब, दंगा करते हैं तो उन्हें उल्टा लटकाकर नीचे मिर्च का छौंका लगा दिया जाता है कि वो ये सब हमेशा के लिए भूल जाएं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर किसी निर्दोष बेटी और व्यापारी के साथ कोई गलत बर्ताव करता है तो उस समय उसकी क्या दुर्गति की जाती है ये भी आपने देखा होगा। प्रयागराज का माफिया जबरदस्ती एक पिछड़ी जाति की एक व्यक्ति की निर्मम हत्या करने के आरोप में किस तरह का बर्ताव करता था। उसकी प्रॉपर्टी को जब्त करके हमने गरीबों के लिए मकान बना दिया वहां पर।

सीएम योगी ने कहा कि लोग मुझसे कहने लगे थे कि आप ये सब क्या कर रहे हैं ये तो बहुत बड़ा माफिया है, हमने कहा कितना बड़ा माफिया है ये तो समय बताएगा, फिलहाल गरीबों के लिए मकान बनाऊंगा और अपने हाथों से उन्हें दूंगा। मैं स्वयं उन्हें मकान देने गया था। केंद्र और राज्य की जो सरकार है उसका एक ही विजन है, जनता जनार्दन की सेवा करना। अपने राज्य और देश को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बना देना। इसी में आपका भविष्य उज्वल है और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल है।












Click it and Unblock the Notifications