सीएम योगी बोले, अब तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 4 करोड़ गरीबों के मकान बन गए हैं। संकल्प पत्र में भाजपा ने कहा है कि 10 वर्ष में हमने भले ही इतना किया है लेकिन अगले 3 वर्ष में दो तीन करोड़ और गरीबों को मकान देंगे।
पांच वर्ष तक लगातार राशन की सुविधा का लाभ गरीबों को प्राप्त होगा। कांग्रेस की सरकार के समय लोग भूखों मरते थे, लेकिन आज कोरोना जैसी महामारी का सामना करते हुए भी वर्तमान भारत 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान में एक जून की रोटी के लिए, छीना-झपटी हो रही है। दुनिया में पाकिस्तान भीख मांग रहा है, कटोरा लेकर घूम रहा है।

एक तरफ नेशन फर्स्ट के साथ पीएम मोदी हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है। इनके समय युवा बेरोजगार होता था, आज युवा के लिए रोजगार है। उनके समय जातिवाद का नग्न तांडव होता था, आज राष्ट्रवाद की अलख जगाई जा रही है। उनके समय तुष्टिकरण करके कहा जाता था कि देश के संसाधनों पर पहले अधिकार मुसलमानों का है।
मोदी जी ने कहा कि भारत के अंदर हर गांव में हर किसी का अधिकार है। हमने कहा तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण होगा। सबका साथ,सबका विकास। 2014 के पहले पाकिस्तान देश में कहीं भी भारत की सीमा का अतिक्रमण करता था। लोग आंख बंद कर लेते थे। आज क्या स्थिति है कहीं तेजी से पटाखा फट जाए तो पाकिस्तान कहता है कि देखो इसमे हमारा हाथ नहीं है। उन्हें पता है कि आज लेने के देने पड़ जाएंगे। नक्सलवाद समाप्त, आतंकवाद समाप्त।












Click it and Unblock the Notifications