भारत में समृद्धि तो भिखमंगा पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख मांग रहा: योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ विकास दूसरी तरफ लोक कल्याण, गरीब कल्याण के कार्य चल रहे हैं। एक तरफ भारत चार वर्ष से 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सौगात दे रहा है। दूसरी तरफ भिखमंगा पाकिस्तान कटोरा लेकर दुनिया के अंदर भीख मांगता दिखाई दे रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सकारात्मक परिवर्तन आता है तो देश को बुलंदियों की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। गलत लोग चुने जाते हैं तो पाकिस्तान जैसी दलिद्रता आती है। इसकी वजह वहां के नेताओं के कर्मों के कारण है। भारत में जो संपन्नता है वह यहां के यशस्वी प्रधानमंत्री की वजह से है। ये जो परिवर्तन आपको देखने को मिल रहा है मेरठ में उसकी वजह पीएम मोदी का नेतृत्व है।

cm yogi

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव हमारा व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है लेकिन विचारधारा, राष्ट्रधर्म हमारे लिए सर्वोच्च है। जहां पर राष्ट्रधर्म को चुनने की जरूरत पड़ेगी हम उसे चुनेंगे और राष्ट्रधर्म के लिए अपने आपको बलिदान कर देंगे, इसमे किसी भी प्रकार का संकोच नहीं है।

हमें कर्फ्यू लगाने वाली सरकार नहीं चाहिए। जो लोग कर्फ्यू की पॉलिसी रही है, जिनकी नीति दंगा नीति है, जिन लोगों ने यहां नौजवानों के जीवन को निगलने का काम किया था, उन्हें कभी माफ करने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जो नया भारत है, इस भारत में भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। आज भारतवासी दुनिया के अंदर सम्मान प्राप्त कर रहे हैं, सीमाएं भी सुरक्षित हुई है। अब पाकिस्तान का कोई व्यक्ति घुसपैठ करके हमारी सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता है। जब एक मजबूत सरकार होती है तो सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होती है।

कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके आतंकवाद की समस्या का समाधान हो गया है। देश में हाईवे, मेट्रो, एम्स जैसी सौगात आज देश को प्राप्त हो रही है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है। बेहतरीन माहौल में भारत आगे बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+