सहारनपुर में बोले सीएम योगी, लोग मोदी की गारंटी के साथ हैं

सहारनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब यहां पर भी विकास हो रहा है, एक बार फिर से सहारनपुर की जनता भाजपा पर अपना भरोसा जताने जा रही है।

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा जनपद सहारनपुर में अब विकास हो रहा है। यहां दंगा नहीं है, कर्फ्यू नहीं है, भय और दहशत भी नहीं है। कैराना लोक सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन 'मोदी की गारंटी' के साथ है। इस अपार समर्थन और स्नेह के लिए हार्दिक आभार कैराना वासियो!

cm yogi

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत के अंदर स्वदेश और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की मूर्ति पर मुझे पुष्पांजलि अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं है स्वाभिमान की है। स्वाभिमान की लड़ाई किसी विधर्मी और आक्रांता के सामने राणा कभी सिर नहीं झुका सकता। उसके खिलाफ वो लड़ते रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप को कुछ समय जंगलों में घास की रोटी खानी पड़ी, लेकिन विदेशी हुकूमत के सामने उन्होंने कभी सिर नहीं झुकाया, सत्ता के लिए कभी समर्पण नहीं किया। अकबर को नाको चने चबाने को मजबूर कर दिया था। अकबर की तो बात दूर, उन लोगों के साथ बैठना भी उचित नहीं समझा, जो स्वधर्म के विपरीत आचरण कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यही कारण है कि सैकड़ों वर्षों के बाद भी आज अगर यह देश महाराणा प्रताप को बड़े गर्व से याद करता है तो इसलिए करता है क्योंकि महाराणा प्रताप का त्याग और बलिदान देश के लिए था, सत्ता के लिए नहीं था। जो देश के लिए इस तरह से अपना समर्पण करेगा उसके प्रति समाज वैसे ही गर्व करेगा जैसे महाराणा प्रताप के लिए करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+