नवरात्र के 9 दिन सनातन धर्मावलंबियों के लिए शक्ति अर्जित करने का अवसर: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कल से ही नवरात्र प्रारंभ हुआ है, जगत जननी मां भगवति का पर्व, हमारा सनातन समाज वर्ष में दो बार आदि शक्ति मां भगवति की उपासना करता है। यह शक्ति सृजन का अवसर होता है, ये 9 दिन हम सब सनातन धर्मावलंबियों के लिए उस शक्ति को अर्जित करने का अवसर है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान योद्धा जनरल जोरावर सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर का सिरमौर, भारत के मुकुट को हर कोई देखना चाहता है। जम्मू कश्मीर की बात होती है तो यह नारा याद आता है जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस सपने को साकार करने के लिए अपने आपको न्योछावर किया था।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने आतंकवाद की इस जड़ को सदैव के लिए समाप्त करके आज कश्मीर में यह साबितकर दिया है कि दिल्ली का लालकिला हो या कश्मीर का लाल चौक हर ओर विकास है।
आज आप देख रहे होंगे कि फोर लेन का एक्सप्रेसवे, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज बने हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जो लोग इस देश के विभाजन के जिम्मेदार हैं,आखिर हमारा हिंदुस्तान 1947 में आजाद हुआ, लेकिन कांग्रेस की सत्ता लिप्तता ने आजादी से एक दिन पहले देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन करवाया। स्वतंत्र भारत में हमने हमेशा एक धर्म माना राष्ट्र धर्म। मेरी व्यक्तिगत कोई भी उपासना होगी, लेकिन अगर यह राष्ट्र के मार्ग में बाधक है तो मैं इसे दरकिनार करता हूं और कहता हूं कि देश पहले रहना चाहिए। देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, अखंडता सर्वोपरि है। इसी लिए आज भारत ना सिर्फ ग्लोबल पावर की ओर बढ़ रहा है बल्कि भारत दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था में भी शामिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications