माफिया वहीं जाएगा, जहां उसकी जगह है: योगी आदित्यनाथ

सहारनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारा वास्तविक दायित्व कृतज्ञता जाहिर करना है। मोदी जी ने पिछले 10 साल जो काम किया है उसके प्रति हमे कृतज्ञता व्यक्त करना है। कांग्रेस ने देश के ऊपर 60 वर्ष तक शासन किया, सपा, बसपा सबने शासन किया और आखिर इन लोगों ने सहारनपुर को क्या दिया।

सहारनपुर, शामली, दिल्ली हाईवे रोक दिया गया था। यह इसलिए रोक दिया गया था क्योंकि उस समय जो सरकार थी उसे कॉन्ट्रैक्टर कमीशन नहीं दे पा रहा था, इसलिए काम को रोक दिया गया था। आस-पास का हाईवे बन गया, लेकिन यहां का हाईवे नहीं बन पाया। लेकिन इस साल के अंत तक सहारनपुर से दिल्ली की दूरी सिर्फ दो घंटे की रह जाएगी।

cm yogi

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस सहारनपुर को शिक्षा का केंद्र होना चाहिए था, उसे पश्चिम का काशी बनना था, उसे इन लोगों ने मजहबी जुनून का अड्डा बना दिया, थोड़ी-थोड़ी बातों पर फतवे जारी करने का अड्डा बना दिया, वैक्सीन कैसे दी जाएगी यह भी फतवे से तय होगा। ये डॉक्टर और वैज्ञानिक तय करेंगे या फिर कोई फतवा।

हमारी सरकार आई तो सहारनपुर को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। आज यहां के हस्तशिल्प और कारीगरी को दुनियाभर में पहचान मिल रही है। आखिर यह पहले क्यों नहीं हो पा रहा था क्योंकि सरकारों की मंशा नहीं थी। पहले अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था, क्योंकि उसे फसल का सही दाम नहीं मिलता था। उसे माफियाओं के हवाले कर दिया जाता था। प्रदेश की व्यवस्था कोई माफिया तय नहीं कर पाएगा, माफिया वहीं जाएगा जहां उसकी जगह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+