पिछले 10 वर्षों में काशी को नई पहचान मिली है: योगी आदित्यनाथ
वाराणसी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13202 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम मोदी संत गुरू रविदास की 647वीं जयंती के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
इस दौरान संत रविदास की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। पीएम मोदी ने संत रविदास की जन्मस्थली का भी दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम के साथ थे।

काशी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में काशी एक नए कलेवर के रूप में दुनिया के सामने आया है। अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखते हुए काशी एक नए रूप में आया है।
रात 11 बजे भी काशी वासियों के एक लोकप्रिय सांसद के रूप में पहली बार आपने देखा होगा कि पीएम मोदी एक-एक विकास कार्य का अवलोकन कर रहे थे। जब दुनिया सोती है तो पीएम मोदी जगकर कार्य कर रहे थे। इस दौरान भी एक राजनेता कैसे जनमानस का विश्वास अर्जित कर सकता है, यह पीएम मोदी ने दिखाया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधि बहुत करता है तो विकास के लिए प्रयास कर लेता है, लेकिन एक सांसद के रूप में, जनप्रतिनिधि के रूप में काशी से जुड़ाव, काशीवासियों के हितों के लिए कार्य करना, काशी की विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना यह सब पीएम मोदी ने करके दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications