विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश जरूरी: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देश के आगामी 25 वर्षों की कार्ययोजना को लोगों के सामने रखा। कैसा भारत हमे चाहिए, इसकी परिकल्पना पीएम मोदी ने लोगों के सामने रखा। हम सबका संकल्प विकसित भारत है। उस विकसित भारत के लिए पीएम मोदी ने पंच प्रण की बात की है।

देश के सुरक्षा बलों के जवानों का सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करना है, बांटने वाली ताकत से सावधान रहते हुए एकता के साथ काम करना है। अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना है। नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन तभी हो सकता है जब देश हमारे लिए सर्वोपरि होगा। जब इस लक्ष्य को लेकर हम कार्य करते हैं तो वह देश आगे बढ़ता है। आज भारत पिछले 10 वर्षों में विकास की नई बुलंदियों पर पहुंच रहा है।

cm yogi

पहले भारत पर लोग हंसते थे, तमाम तरह की टिप्पणी करते थे। पिछले 10 वर्ष में भारत ने विकास की नई ऊंचाई को प्राप्त किया है। भारत दुनिया का नेतृत्व करता दिख रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में हमने अपने आपको स्थापित किया। अमृतकाल का यह द्वितीय वर्ष शुरू हो रहा है। हमे तमाम संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश हो इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। इसी संकल्प के साथ उन्नाव के लिए 241 करोड़ की परियोजनाएं लेकर आएं हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा, किसान से जुड़ी तमाम योजनाएं लेकर हम आपके बीच आ रहे हैं। आपने पिछले 10 वर्ष में बदलते हुए भारत को देखा है। ऐसा भारत जो किसी के साथ जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। उन्नाव में भी उद्योग लगेगा। इसकी हमने घोषणा कर दी है। एक विकसित भारत की परिकल्पना की साकार करने के लिए पीएम मोदी से लेकर गांव के प्रधान और पार्षद भी मिलकर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+