विरोधी दलों पर सीएम योगी का तंज, वो दुम दबाकर आएंगे, उनके झांसे में मत आइएगा

मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का शौर्य और पराक्रम जो देखने को मिल रहा है वह मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की वजह से है। देश में विकास के जो कार्य हो रहे हैं उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

मेरठ की बात करें तो यहां के लोग अब दिल्ली में नहीं रहना चाहते, बल्कि दिल्ली में रहने वाले लोग मेरठ में अपना घर बनाना चाहते हैं, इसकी वजह है कि पहले जो दूरी 5 घंटे में तय होती थी वह दूरी सिर्फ एक घंटे के अंदर हो जाती है। मेरठ को रैपिड रेल के साथ जोड़ा जा चुका है। यूपी की पहली स्पोर्स्ट यूनिवर्सिटी मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में बन रहा है। यह 700 करोड़ की लागत से बन रही है। यह इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर बन रही है। मेरठ में ओडीओपी के तहत स्पोर्स्ट के उत्पाद दुनियाभर में बिक रहे हैं।

cm yogi

मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपने महाराणा प्रताप का जीवन देखा होगा। जब महाराणा प्रताप की बात होती है तो भारत के स्वाभिममान की बात होती है, भारत के सम्मान की बात होती है। स्वधर्म के लिए कैसा बलिदान चाहिए, सत्ता नहीं घास की रोटी खाएंगे लेकिन विदेशी हुकूमत के सामने सिर कभी नहीं झुकाएंगे। जिन लोगों ने बहन बेटियों की इज्जत को नीलाम करने का काम किया था, उन लोगों को फिर से पनपने का अवसर मत दीजिए।

वो लोग दुम दबाकर आएंगे फिर गिरेबान पकड़कर पूरे क्षेत्र में अराजकता फैलाने का काम करेंगे। विकास में कोई कोताही नहीं बरती गई, सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया। हमें व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार करके देश के बारे में सोचना है। देश और राष्ट्रधर्म से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश के अंदर एक ही आवाज है, एक बार फिर मोदी सरकार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+