विघटनकारी ताकतें तेजी से प्रहार करने के लिए आतुर हैं: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मोदी जी ने इस प्रकार का माहौल बनाया है कि दुनिया भारत की ओर देख रही है। लेकिन विघटनकारी और विभाजनकारी ताकतें भी उतनी ही तेजी के साथ प्रहार करने के लिए आतुर दिखाई दे रही हैं। ऐसे में यह सोचना की आपके उम्मीदवार हर घर चुनाव जा पाएं यह संभव नहीं है, लिहाजा समाज के हर वर्ग के लोगों को प्रेरित करना है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 15 दिनों से अलग-अलग जगहों पर होली मनाई जा रही है। काशी, अयोध्या में होली का महोत्सव हो रहा है। अलग-अलग जनपदों में होली का जश्न मनाया जा रहा है। पहले यह गाना गाया जाता था कि होली खेले रघुबीरा, लेकिन मैं सोचता था क्या अयोध्या में राम लला होली खेल रहे हैं। 500 वर्षों में पहली बार अयोध्या में राम लला होली खेल रहे हैं।

आपका एक वोट कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करता है, उग्रवाद, आतंकवाद को समाप्त करता है। रामलला का प्रकटीकरण करता है, यही हैं देश के अंदर मोदी की गारंटी। जो लोग जाति के नाम पर वोट ले रहे थे, उनके लिए परिवार पहले है। लेकिन मोदी जी के लिए 140 करोड़ का भारतवासी ही परिवार है। मोदी जी कहते हैं देश पहले। हमें तय करना है कि फैमिली फर्स्ट या नेशन फर्स्ट। भारतवासियों का संकल्प नेशन फर्स्ट होना चाहिए।
मोदी जी कहते हैं हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है, ऐसे में यह तभी होगा जब हमारा सहारनपुर विकसित होगा। विकास के लिए सुरक्षा चाहिए। 2017 से पहले कैराना में पलायन होता था। व्यापारी पलायन करते थे, नागरिक पलायन करते हैं। लेकिन व्यापारी और नागरिक पलायन नहीं करते, बल्कि अपराधी पलायन करता है। पहले अन्नदाता किसान से लेकर व्यापारी-बेटी सुरक्षा की गुहार लगाते थे, कोई सुनवाई नहीं होती थी, आज एक अपराधी गले में तख्ती लटकाकर अपने जीवन की भीख मांगने के लिए मजबूर होता है।
कहता है साहब जान बख्श दो, ठेला लगाकर जीवन बस कर लूंगा, किसी को छेड़ूंगा नहीं। हम भी कहते हैं कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। पिछली सरकारों ने कर्फ्यू दिया और हमने आपको कांवड़ यात्रा दी, धूम धड़ाके के साथ निकालिए, कोई रोक-टोक नहीं है। देश को, नागरिक सम्मान को एक वोट बहुत उंचाईयों तक ले जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications