मथुरा में सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी विवाद का संघर्ष से नहीं संवाद से निकलेगा समाधान
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋंतभरा के षष्ठीपूर्ति महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा जिनको आयोध्या का नाम लेने से और वहां जलाने का संकोच होत था और आज वही लोग अयोध्या जा रहे हैं। आज वही लोग कह रहे हैं कि अगर हमें भी निमंत्रण मिला होता तो हम भी अयोध्या जरूर जाएंगे। ये ही तो परिवर्तन है।

सीएम योगी ने मथुरा में आह्वान करते हुए कहा आप अपनी ताकत दिखाएंगे तो परिवर्तन भी दिखेगा। उन्होंने कहा कि अब संघर्ष से नहीं संवाद से हर समस्या का समाधान निकलेगा।
सीएम योगी ने दावा किया कि "मोदी सरकार में भारत का सम्मान बढ़ा है। एक नया भारत दिख रहा है, जो लोग अयोध्या का नाम लेने से कतराते थे वो अब कह रहे हैं कि हमें निमंत्रण मिलेगा तो हम भी वहां जाएंगे, ये बड़ा बदलाव है।"
मथुरा में सीएम योगी ने कहा अयोध्या अब पूरी तरह से बदल चुकी है। अयोध्या में 22 जनवरी के बाद जब आप जाएंगे तो आपको वहां पर त्रेता युग की अनुभूति होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी विवाद का हल संघर्ष से नहीं संवाद से होगा। प्रदेश की हर बड़ी समस्या का समाधान होगा।
सीएम योगी ने कहा "जब राम मंदिर आंदोलन चल रहा था, उस समय विश्व हिंदू परिषद संतों के साथ मिलकर आंदोलन को शक्ति प्रदान कर रहा था। सीएम योगी ने कहा जिस दिन श्रीराम का आह्वान होगा उसी दिन अपने आप इसका हल निकल जाएगा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा पहले सिंगल रेलवे लेन अयोध्या जाती थी और चार रेलवे लेन जाती है। उन्होंने कहा 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा के बाद आप देखेंगे तो आपको अयोध्या नगरी में जाकर ऐसा लगेगा कि आप त्रेता युग में पहुंच गए हैं। आपको त्रेता युग याद आ जाएगा। उन्होंने कहा अब अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन हो गया। एक स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने स्वयं किया है।












Click it and Unblock the Notifications