देश व सनातन धर्म पर लगातार हो रहे प्रहार, हो जाएं चौकन्ना- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Uttar Pradseh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश व सनातन धर्म पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। इनके प्रति चौकन्ना हो जाएं। कुछ प्राथमिकताएं जीवन में जरूरी हैं। देश धर्म जाति-समाज व परिवार को प्राथमिकता में रखें। देश पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और परिवार अंतिम तभी देश आजादी के शताब्दी वर्ष तक महा ताकत बन सकेगा। यही प्राथमिकता व संकल्प भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार का भी था।
उक्त बाते सीएम योगी ने भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार की 131वीं जयंती पर गीता वाटिका गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश व सनातन धर्म पर प्रहार करने वाले वे लोग हैं, जिन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लगता, जिन्हें देश की आध्यात्मिक और भौतिक प्रगति स्वीकार नहीं होती। ऐसे लोगों को पहचानना होगा, नहीं तो सनातन को कोसने वालों की तादाद बढ़ती जाएगी।

भाईजी को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आजीवन भाई जी ने देश व सनातन के लिए कार्य किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत एवं भारतीयता, भक्ति, वैराग्य और आध्यात्मिक शक्ति के उत्थान में लगाया। गीताप्रेस के संस्थापक सेठजी जयदयाल गोयंदका के सानिध्य में रहकर उन्होंने साहित्य साधना के द्वारा भारत की अभिनंदनीय आध्यात्मिक सेवा की। उनके द्वारा प्रकाशित ''कल्याण'' पत्रिका भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोगों के मन में बसी है।












Click it and Unblock the Notifications