UP के पहले इंटरनेशल ट्रेड फेयर का आगाज, CM योगी ने कहा- 6 सालों में समृद्ध राज्य के रूप में उभरा यूपी
UP International Trade Show: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 6 सालों में सरकार ने जिस मंशा के साथ काम किया है उससे यूपी बीमारू राज्य से बाहर नकलकर एक समृद्ध राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,
बीमारू राज्य यूपी से पिछले 6 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में यह उत्तर प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड शो है. एक समृद्ध राज्य के रूप में उभरा है, यह हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो इसे प्रदर्शित करने का एक अवसर है। इससे यूपी की क्षमता को महसूस किया जा सकता है।
योगी ने कहा कि यह यूपी का पहला इंटरनेशनल ट्रेड फेयर है। स्वाभाविक तैार पर इसे आयोजित करने को लेकर चुनौतियां थी। कैसे लोग आएंगे कैसे यह आगे बढ़ेगा। लेकिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आज यह शुरू हो रहा है। यह हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। यूपी में काफी पोटेंशियल है। इसको लेकरपिछले 6 साल से योजना बना रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसको लेकर वन डिस्टिक वन प्रोडेक्ट को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। पीएम विश्वकर्मा योजना को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्देशन में इसको आगे बढ़ा रहे हैं। यह ट्रेड फेयर यूपी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा श्रम बाजार ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार भी है, साथ ही साथ यहां के Scale को Skill में बदलकर 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' के रूप में अपने आप को प्रस्तुत कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications