सुल्तानपुर में सीएम योगी बोले- जब भी 400 पार की बात होती है तो सपा को चक्कर आने लगते हैं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कई लोकसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रैलियां की और विपक्षी सपा- कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अबकी बार 400 पार की बात सुनते ही सपा को चक्कर आने लगते हैं। वो पूछते है कि इतनी सीटें कहां से आएंगी। तो देश की जनता जवाब देती है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगी, देश की जनता एक सुर में कहती है कि आएंगे तो मोदी ही आएंगे।

सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा ये चुनाव रामभक्त बनाम राष्ट्रदोही हो गया है। उन्होंने कहा एक तरफ रामभक्त हैं जो गांव , गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ रामद्रोही षडयंत्रों में लगे हुए हैं।
इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा ये लोग देश और समाज के खिलाफ षणयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा पहले इन लोगों ने देश को बांटा, भाषा क्षेत्र के आधार पर बांटा और जातियों को लड़ाने का काम कर रहे हैं लेकिन हमें तो विकसित भारत के लिए एकजुट होकर कमल खिलाने का काम करना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमारी ये पीढ़ी भाग्यशाली है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने बदलते और उन्न भारत को देखा है। उन्होंने कहा आज भारत देश ऐसा है कि जिनका दुनिया भर में सम्मान है। आज भारत का आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications